मैक्सिको की वेनेसा पोंस डि लियोन बनी मिस वर्ल्ड 2018, मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज

मैक्सिको की वेनेसा पोंस डि लियोन ने 2018 का मिस वर्ल्ड ताज अपने नाम किया। शहर में लगातार दूसरी बार मिस वर्ल्ड काम्पटीशन खत्म हो गया है। इस दौरान मैक्सिको की वनीसा पोन्स डि लियोन मिस वर्ल्ड 2018 बनी। पिछले साल की मिस वर्ल्ड भारत की मानुषी छिल्लर ने क्राउन पहनाया। बता दें कि 17 साल बाद पिछली साल यानी 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब भारती मानुषी छिल्लर ने जीता था।

वेनेसा पोंस डि लियोन ने 118 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ मिल वल्ड का ताज अपने नाम किया। इस मुकाबले में फर्स्ट रनर अप मिस थाईलैंड निकोलीन लिम्सनुकान रहीं। टॉप 30 तक पहुंचने वाली भारत की अनुकृति वास टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकृति जून में मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 चुना गया था। 26 साल कि वनेसा फुल टाइम मॉडल हैं। वे पहली मैक्स‍िकन हैं जिसके सिर ये ताज सज रहा है।

बता दें कि साल 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर 17 साल का इंतजार खत्म किया था. उनसे पहले भारत की प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

भारत में मिस वर्ल्ड कार्यक्रम को शनिवार शाम 4.30 बजे से रोमेडी नाउ चैनल पर देखा गया। इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी मिस वर्ल्ड 2018 के यूट्यूब चैनल पर भी देखी गई।

आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड 2018 की टॉप 30 में जिन देशों की ब्यूटी क्वीन्स ने जगह बनाई वह हैं। भारत चिली, फ्रांस, बांग्लादेश, जापान, मलेशिया, मॉरिशस, मेक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, युगांडा, अमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम।

बता दें कि मिस वर्ल्ड पीजेंट का यह 68 वां सीज़न था। 32 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply