रिलेशनशिप मेंं लोगों को आपने कुर्बानियां देते हुए जरूर देखा या सुना होगा। जब दो लोग रिलेशनशिप में रहते हैं, तो वो एक दूसरे के लिए पूरी तरह से समर्पित हो जाते हैं। पार्टनर एक दूसरे के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार हो जाते हैं, जो उनके बस में होता है। प्यार हर इंसान को समझौता करने के लिए मजबूर ही कर देता है। फिर चाहे वो आम इंसान हो या फिर स्टार्स हो। ऐसा ही कुछ देसी गर्ल प्रियंका ने भी किया। प्रियंका से पहले भी कई अभिनेत्रियां ऐसी है, जिन्होंने अपने प्यार के लिए सबकुछ त्याग देना ही जरूरी समझा। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ऐसा कुछ करेंगी, इसकी उम्मीद उनके फैन्स को बिल्कुल नहीं थी। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं है, क्योंकि वो काफी सालों से बॉलीवुड से दूर हैं। ऐसे में प्रियंका बॉलीवुड में वापसी करने का मूड बना चुकी थी, जिसके लिए उन्होंने फिल्म भारत भी साइन किया था, लेकिन अब खबर यह सामने आ रही है कि प्रियंका ने फिल्म भारत में काम करने के लिए मना कर दिया है। यानि उन्होंंने अपना नाम इस फिल्म से वापस ले लिया है। प्रियंका चोपड़ा बहुत ही ज्यादा मॉर्डन ख्यालात की है, ऐसे में उनसे इस तरह की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।
खबरों की माने तो प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम सिर्फ अपने ब्वॉयफ्रैंड निक के लिए लिया है। दरअसल, प्रियंका और निक सगाई करने वाले हैं, जिसकी वजह से निक के लिए प्रियंका ने अपना नाम फिल्म से हटा लिया है। ऐसे में खबर यह भी है कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा लंदन ही शिफ्ट हो जाएंगी। प्रियंका निक को लेकर काफी ज्यादा सीरियस है, यही वजह है कि वो इस बार किसी भी तरह का कोई रिस्क लेती हुई नहीं नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने जब फिल्म भारत साइन किया था, तब उनके फैन्स पूरी तरह से खुश हो गये थे, ऐसे मेंं अब प्रियंका ने जब इस फिल्म को छोड़ दिया तो किसी को यकीन नहीं हुआ। पर इस बात की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके दिया कि प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़ दिया। साथ ही डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने यह भी लिखा कि प्रियंका इन दिनों निक को समय देना चाहती है, जिसकी वजह से वो इस फिल्म को छोड़ रही हैं। इसे अलावा जफर ने प्रियंका के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बताते चलें कि प्रियंका अब अपनी पर्सनल लाइफ को पटरी पर लाना चाहती हैं। यही वजह है कि निक और प्रियंका एक दूसरे को काफी महत्व दे रहे हैं। वहीं इनके फैन्स की माने तो प्रियंका निक से बहुत ही ज्यादा प्यार करती है, जिसका सबूत यही है कि प्रियंका ने निक के लिए फिल्म भारत छोड़ दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि आखिर अब फिल्म भारत में प्रियंका की जगह कौन लेता है, ऐसे में डायरेक्टर अली अब्बास जफर को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। खैर, इन सबके अलावा यह भी प्रियंका के फैंस को इंतजार है कि आखिर अब प्रियंका बॉलीवुड मेंं कब वापसी करेंगी, क्योंकि प्रियंका की एक्टिंग को पर्दे पर देखने के लिए सभी पूरी तरह से बेताब हैं।
Download Superman 2025 Full Movie HD Hindi English Tamil Telugu Malayalam Kannada 480P 720P 1080P Read More
Train Jihad: India has witnessed significant strides under the leadership of Prime Minister Narendra Modi.… Read More
Education is the epicentre of transformative change, stresses VP Dhankhar Today's India is not the… Read More
The Union Cabinet chaired by Prime Minister, Shri Narendra Modi, today approved seven schemes to… Read More
The Union Cabinet has approved the Unified Pension Scheme (UPS Scheme), a landmark reform in… Read More
ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई… Read More