Saturday, July 27, 2024
BreakingEntertainment

10 साल की बच्ची ने दूकान में किया गन्दा काम, CCTV फुटेज देख कर उड़े दुकानदार के होश

धनबाद: कई बार हमारे सामने ऐसी घटनाएँ घट जाती हैं, जिसे देखकर अपनी आँखों पर आसानी से यक़ीन नहीं होता है। ऐसे नज़ारे देखने के बाद यक़ीन हो जाता है कि हो ना हो लोगों की परवरिश में ही कहीं ना कहीं कमी रही होगी। जी हाँ हम बात कर रहे हैं, बच्चों की। बच्चों के बारे में अक्सर कहा जाता है कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। सारे बच्चे मन के सच्चे नहीं होते हैं। कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जिनके मन में पाप भरा होता है।

हालाँकि इसमें बच्चों की कोई ग़लती नहीं होती है। उन बच्चों की परवरिश करने वाले माता-पिता की ग़लती होती है। कोई भी बच्चा एक कोरे काग़ज़ की तरह होता है। जिस तरह से कोरे काग़ज़ पर जब तक कुछ नहीं लिखा जाता है, वह कोरा ही रहता है। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप उसपर क्या लिखना चाहते हैं। ठीक वैसे ही बच्चे का भी मन एकदम सादा होता है, यह घरवालों के ऊपर निर्भर करता है कि वो उन्हें किस तरह का ज्ञान और संस्कार देते हैं। अगर बच्चे को चोरी करना सिखाएँगे तो वह बड़ा होकर चोर ही बनेगा।

आज के समय में बच्चों को कई ग़लत कामों में लिप्त देख सकते हैं। ग़लत शिक्षा या शिक्षा की कमी की वजह से छोटे-छोटे बच्चे जिनके बारे में लोग सोचते हैं कि ये कितने मासूम हैं, वो ऐसी-ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिनके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। जी हाँ अगर आपको यक़ीन नहीं हो रहा है तो आप इस घटना से अच्छी तरह समझ जाएँगे कि बच्चों को अगर ग़लत शिक्षा दी जाती है तो वह किस रूप में सामने आती है।

दिनदहाड़े कैश काउंटर से उड़ाया 50 हज़ार कैश:

हाल ही में बिहार के जहानाबाद में एक 10 साल की बच्ची ने ऐसा काम किया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। नन्ही बच्ची की गंदी करतूत सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गयी। इस घटना के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएँगे। दरअसल जहानाबाद के राजा बाज़ार में स्थित साईं ट्रेडर्स से एक बच्चिं ने दिनदहाड़े कैश काउंटर से 50 हज़ार कैश निकाल लिया। इस घटना के बारे में दुकानदार को उस समय पता चला जब उसने अपना काउंटर चेक किया। इसके बाद जब उसने सीसीटीवी फूटेज देखा तो उसके होश ही उड़ गए।

पैसे निकालने के बाद बच्ची को गोद में उठा लिया माँ ने:

सीसीटीवी फूटेज में एक 10 साल की बच्ची दुकान के काउंटर से 50 हज़ार कैश चुराते हुए दिखाई देती है। पैसे निकालने के बाद बच्ची उसे अपने फ़्रॉक में छुपा लेती है। उसके बाद उसकी माँ उसे अपने गोद में उठा लेती है। जानकारी के अनुसार अब तक पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है कि दुकान से चोरी करने वाली बच्ची उर उसकी माँ कौन हैं और कहाँ की रहने वाली हैं। दुकानदार ने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब दुकान के सारे स्टाफ़ खाना खाने चले गए थे। दुकान को दुकानदार के पिता देख रहे थे। हालाँकि अब पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गयी है।

Leave a Reply