Categories: Politics

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने की आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों की पांचवी सूची की घोषणा

जबलपुर, 18 अगस्त। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल की मौजूदगी में स्थानीय दद्दा परिसर (मदन महल थाने के करीब) में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की। इस सूची में प्रदेश की 19 सीटों पर आप ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें समाजसेवी, किसान, दलित, युवा नेता शामिल हैं। (सूची संलग्न है) आम आदमी पार्टी के विधानसभा उम्मीदवारों की छठवीं सूची 31 अगस्त को इंदौर में घोषित की जाएगी। इससे पहले भोपाल में 26 जून को पहली सूची, ग्वालियर में 6 जुलाई को दूसरी, छतरपुर में 30 जुलाई को तीसरी और भोपाल में 11 अगस्त को चौथी सूची में 70 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी थी। पांचवी सूची समेत कुल 89 उम्मीदवारों की घोषणा आम आदमी पार्टी कर चुकी है।

प्रत्याशियों की घोषणा के अवसर पर पार्टी ने बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प सभा का आयोजन किया। इससे पहले सुबह 12 बजे से मालवीय चौक से बस स्टैंड, शास्त्री ब्रिज होते हुए मदन महल थाने के करीब दद्दा परिसर तक रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में वाहन शामिल थे। दद्दा परिसर में *बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प सभा* आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय मौजूद थे, जबकि आप के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी आलोक अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उन्हें प्रेस से मिलाया गया और परिचय दिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रमुख अरविंद झा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए *प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय* ने कहा कि लोगों ने आजादी के बाद कांग्रेस पर भरोसा किया और बदले में उसे लूट, भ्रष्टाचार और धोखा मिला। इसके बाद भाजपा पर भरोसा किया तो बदले में और बड़ा धोखा मिला। अब मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जनता के पास एक ईमानदार और स्वच्छ विकल्प है। आम आदमी पार्टी महज पार्टी नहीं है, इस देश में दो तरह की व्यवस्था चल रही है। एक व्यवस्था मेहनतकश मध्यम वर्गीय, गरीब परिवारों की है, जो मेहनत से पैसा कमाकर टैक्स देकर देश चला रहे हैं, और फिर भी परेशान हो रहे हैं। दूसरी ओर वे लोग हैं जो जबलपुर से लेकर दिल्ली तक घर बना रहे हैं, सारी सुविधाओं को भोग रहे हैं। ऐसी व्यवस्था को बदलने के आंदोलन का नाम आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था कांग्रेस ने बनाई और भाजपा शासन करने के लिए भाजपा आ गई। आज जो भी समस्याएं हैं, उनकी जननी कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में मजबूरी का विकल्प है और आम आदमी पार्टी सत्ता बदलाव का विकल्प है। हिंदुस्तान में एक मात्र आम आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है, जो अपने वादे पूरे करती है। मध्य प्रदेश में विकल्प के रूप में पूरी 230 सीटों पर आम आदमी पार्टी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि चुनाव हम सभी का है, यह प्रत्याशी का चुनाव नहीं है। यह आम आदमी का चुनाव है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता चुनाव लड़ेगी और भाजपा-कांग्रेस की जमानत जब्त कराएगी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार आलोक अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपए के बजट मेें से 50 प्रतिशत राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। इसके विपरीत दिल्ली में ईमानदार राजनीति के तहत बजट 32 हजार करोड़ से बढ़कर 53 हजार करोड़ हो गया है, जिससे जनता को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। हमारे यहां सरकार कहती है कि यहां किसानों का 40 हजार करोड़ का कर्ज माफ नहीं कर सकते, जबकि सच्चाई यह है कि अगर 1 लाख करोड़ भ्रष्टाचार में न जाएं तो एक साल में किसानों का कर्ज माफ हो जाए। यहां 40 लाख लोगों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना होता है पीने के लिए, जरूरत के आधे ही अस्पताल हैं, और जो हैं उनमें 50 प्रतिशत में डॉक्टर नहीं हैं। बेरोजगारों के पास रोजगार नहीं हैं। जिस व्यवस्था में रोज पांच किसान और 92 बच्चे मर रहे हों, जहां दो युवा रोज आत्महत्या कर रहे हों, ऐसी सत्ता को बदलाना जरूरी ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में इस लूट और भ्रष्टाचार के राज को खत्म करेगी और आम आदमी का राज लाएगी।

1)-विधानसभा- नरसिंहपुर
नाम- बाबूलाल पटेल
उम्र- 51
शिक्षा- एमए
पार्टी के गठन से ही लगातार पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय। पूर्व में पार्टी के नरसिंहपुर जिला संयोजक व जिला सचिव रहे हैं। पूर्व जनपद सदस्य। वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक भी हैं। महाकौशल में पार्टी के एक स्थापित एवं लोकप्रिय नेता हैं। पिछले दिनों मध्यप्रदेश में हुए सभी किसान आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र में एक आंदोलनकारी किसान नेता की छवि।

2)-विधानसभा- बैहर(अनुसूचित जनजाति)
नाम- देलन सिंह कोडापे
उम्र-63
शिक्षा- एम कॉम
सेवानिवृत्त ग्रेड 1 अधिकारी। वर्तमान में पार्टी के बैहर विधानसभा प्रभारी हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद बैहर में आदिवासियों के हक़ के लिए लगातार लड़ाई लड़ते रहे हैं। विभिन्न आदिवासी संगठनों से भी जुड़ाव रहा है। पूर्व में आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष व अजाक्स के तहसील अध्यक्ष रह चुके हैं। बालाघाट जिले में पार्टी के एक लोकप्रिय आदिवासी नेता, क्षेत्र में एक ईमानदार व शिक्षित नेता की छवि।

3)-विधानसभा- इंदौर 1
नाम- सतीश कुमार मालिक
उम्र- 47
शिक्षा- बी. एससी., बी. एड.
वर्तमान में पार्टी के इंदौर 1 विधानसभा प्रभारी हैं। इससे पूर्व झाबुआ जिले के पर्यवेक्षक भी रहे हैं। इंदौर में पार्टी की गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हैं। पार्टी के एक कुशल संगठनकर्ता और साफ सुथरी छवि के नेता। वर्तमान में एसएएफ पुलिस रहवासी संघ के जिला सचिव हैं और एलआईसी से जुड़े हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों में पदाधिकारी हैं।

4)-विधानसभा- रैगाँव( अनुसूचित जाति)
नाम- अर्जुन दाहिया
उम्र-34
शिक्षा- एमए
वर्तमान में पार्टी के रैगाँव विधानसभा प्रभारी हैं। लंबे समय से पार्टी में जुड़कर संगठन का कार्य कर रहे हैं। सतना जिले में पार्टी के एक कद्दावर दलित नेता। पिछले 20 साल से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। नेहरू युवा मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष। कई दलित संगठनों से भी जुड़ाव है।

5)-विधानसभा- मनासा
नाम- श्रीमती राजिंदर कौर
उम्र- 46
वर्तमान में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य। आप महिला शक्ति की मंदसौर लोकसभा प्रभारी एवं इससे पूर्व मनासा विधानसभा की प्रभारी भी रही हैं। मालवा क्षेत्र में पार्टी की एक मजबूत महिला नेता हैं। टोल नाके पर हो रहे सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए 9 दिनों तक जेल में भी रही हैं। इसके अतिरिक्त कई सामाजिक एवं पर्यावरण संगठनों में भी पदाधिकारी हैं। मनासा में पार्टी की एक लोकप्रिय आंदोलनकारी महिला नेता।

6)-विधानसभा-विजयराघवगढ़
नाम-रमाकांत पटेल
उम्र-35
शिक्षा- बीएससी
वर्तमान में पार्टी के विजयराघवगढ़ विधानसभा प्रभारी एवं उपसरपंच हैं। क्षेत्र में एक आंदोलनकारी नेता की छवि। विजयराघवगढ़ क्षेत्र में खनन माफियाओं के खिलाफ लंबा संघर्ष किया है। विजयराघवगढ़ में हुए छात्र संघ चुनावों में पार्टी के छात्र संगठन सीवाईएसएस को मजबूती से चुनाव लड़वाया व जिताया। सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय। भगीरथ विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष हैं। क्षेत्र में एक आंदोलनकारी नेता की छवि।

7)-विधानसभा- जैतपुर (अनुसूचित जनजाति)
नाम- बहादुर पाव
उम्र-36
शिक्षा- बीए
वर्तमान में पार्टी के आप आदिवासी संगठन के जिला संयोजक हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। शहडोल जिले में पार्टी के एक मजबूत आदिवासी नेता। क्षेत्र में एक आंदोलनकारी नेता की छवि।

8)-विधानसभा- जबलपुर पश्चिम
नाम-आशीष सिंगरहा
उम्र-39
वर्तमान में पार्टी के जबलपुर जिला संयोजक हैं। इससे पूर्व रीवा ज़ोन के प्रभारी व मध्यप्रदेश पीएसी के सदस्य भी रहे हैं। पार्टी के गठन से ही मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी के संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जबलपुर में पार्टी के एक कुशल संगठनकर्ता व लोकप्रिय नेता। शहर में एक सक्रिय व ईमानदार नेता की छवि।

9)-विधानसभा- नरसिंहगढ़
नाम- भगवान सिंह मीणा
उम्र- 42
वर्तमान में मीणा समाज के प्रदेश मंत्री एवं राजगढ़ जिले में एक ईमानदार पत्रकार हैं। अखबार में अपनी लेखनी के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाकर कई विकास कार्य करवाएं हैं। नरसिंहगढ़ क्षेत्र में एक युवा एवं निर्भीक नेता की छवि है।

10)-विधानसभा-मुरैना
नाम- गिरिराज शर्मा
उम्र- 41
वर्तमान में हिंदवी सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। समस्त चंबल क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित समाजसेवी हैं। कई समाजसेवी संस्थाओं के साथ जुड़कर समाज के लिए कार्य करते हैं। मुरैना में पार्टी के एक ईमानदार छवि के नेता।

11)-विधानसभा- इछावर
नाम- दिनेश नागर
उम्र-41
वर्तमान में पार्टी के विधानसभा प्रभारी हैं। इससे पूर्व सीहोर जिले के मीडिया प्रभारी भी रहे हैं। पार्टी के गठन से ही निरंतर पार्टी का कार्य कर रहे हैं। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के पूर्व जिला सचिव व वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। इछावर में पार्टी के एक लोकप्रिय नेता।

12)-विधानसभा- सारंगपुर
नाम-गंगाराम वर्मा (अरविंद)
उम्र-39
वर्तमान में पार्टी के सारंगपुर विधानसभा के प्रभारी हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए संगठन का कार्य कर रहे हैं। राजगढ़ जिले पार्टी के एक समर्पित व आंदोलनकारी दलित नेता। क्षेत्र में युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय। एक जुझारू दलित नेता की छवि।

13)-विधानसभा- शमशाबाद
नाम- नवीन शर्मा
उम्र-39
वर्तमान में पार्टी के विदिशा जिला संयोजक हैं। पार्टी के गठन से ही लगातार पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र की जनता के लिए विभिन्न आंदोलन किए। विदिशा में पार्टी के कद्दावर नेता। शमशाबाद क्षेत्र में एक ईमानदार व कर्मठ युवा नेता की छवि।

14)-विधानसभा- पाटन
नाम-लक्ष्मण पटेल*
उम्र-49
वर्तमान में पार्टी में जबलपुर जिला सहसंयोजक हैं। इससे पूर्व आप किसान संगठन के जिला संयोजक रहे हैं। पूर्व में सरपंच रहे हैं। महाकौशल में पार्टी के एक लोकप्रिय किसान नेता। भारत किसान संगठन में जिला सचिव सहित कई किसान संगठनों में विभिन्न पदों पर रहे हैं। क्षेत्र में एक संघर्षशील किसान नेता की छवि।

15)-विधानसभा-पानसेमल(अनुसूचित जनजाति)
नाम-परमानंद दुदवे
उम्र-37
वर्तमान में आप युवा शक्ति के खरगोन-बड़वानी लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए कार्यरत हैं। पानसेमल में युवाओं का एक बड़ा संगठन निर्मित किया। आदिवासी मुक्ति मोर्चा से लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों से जुड़ाव रहा है। क्षेत्र में एक जुझारू व कर्मठ नेता की छवि। पानसेमल में पार्टी के एक लोकप्रिय आदिवासी युवा नेता।

16)-विधानसभा-मुंगावली*
नाम-देवेंद्र सिंह लोधी
उम्र-30 वर्ष
वर्तमान में अखिल भारतीय लोधी लोधा महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष व किसान जागृति संगठन के अशोकनगर जिला अध्यक्ष हैं। अशोकनगर जिले में पार्टी के एक कद्दावर एवं लोकप्रिय युवा किसान नेता। लम्बे समय से किसानों के मुआवज़े और उनकी समस्याओं के लिए निरंतर लड़ाई लड़ रहे हैं। क्षेत्र में एक उभरते हुए संघर्षशील युवा नेता की छवि।

17)-विधानसभा- पोहरी
नाम- नरेंद्र व्यास
उम्र- 63
सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी। वर्तमान में गृह निर्माण संस्था के जिला अध्यक्ष। उपभोक्ता भंडार समिति के जिला सचिव एवं इससे पूर्व तृतीय श्रेणी कर्मचारी संगठन के 15 वर्ष प्रांतीय महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष रहे हैं। कर्मचारियों के चौथे वेतनमान की मांग को लेकर एवं आंगनवाड़ी व कोतवार कर्मचारियों के लिए भी लंबे समय तक आंदोलन किया। चंबल क्षेत्र में पार्टी के एक स्थापित कर्मचारी नेता। पोहरी में एक शिक्षित व ईमानदार नेता की छवि।

18)- विधानसभा-मनिगवां(अनुसूचित जाति)
नाम- महारथी साकेत
उम्र-53
वर्तमान में पार्टी के मनिगवां विधानसभा प्रभारी हैं। लंबे समय से पार्टी के संगठन का कार्य कर रहे हैं। मनिगवां क्षेत्र में पार्टी के एक मजबूत दलित नेता।

19)-विधानसभा- इंदौर 2
नाम- सतीश शर्मा
उम्र-55
शिक्षा- बीए
वर्तमान में इंदौर विधानसभा 2 के विधानसभा सहप्रभारी एवं कोषाध्यक्ष हैं। पार्टी के गठन से ही लगातार पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। सरल व्यक्तित्व व सौम्य स्वभाव की वजह से क्षेत्र में खासे लोकप्रिय।

Recent Posts

Train Jihad : The Deliberate Obstructions Aiming to Derail India’s Growth Story

Train Jihad: India has witnessed significant strides under the leadership of Prime Minister Narendra Modi.… Read More

1 month ago

Compromising on nationalism is the ultimate betrayal to the nation, asserts the Vice President Dhankhar

Education is the epicentre of transformative change, stresses VP Dhankhar Today's India is not the… Read More

1 month ago

Unified Pension Scheme (UPS Scheme 2024) vs NPS – Key Features and Differences Explained

The Union Cabinet has approved the Unified Pension Scheme (UPS Scheme), a landmark reform in… Read More

2 months ago

Indian Market Stability Amidst Baseless Allegations in Hindenburg Report

Indian Market Stability Amidst Baseless Allegations in Hindenburg Report The Indian financial markets have faced… Read More

2 months ago