Tuesday, October 22, 2024
PoliticsSatirical

भारतीय सैनिकों की हत्या के आरोप वाली ( NSCN-IM) से भाजपा का गठबंधन

भारतीय जनता पार्टी दूसरे के गठबंधन पर जमकर निशाना लगाती है मगर अपने खतरनाक गठबंधन पर वो कभी नही बोलती आइये नज़र डालें भाजपा के गठबंधन पर

भारतीय जनता पार्टी आसाम में हंग्रामा मोहिलारी की पार्टी से इस चुनाव में गठबंधन करती है ,हंग्रामा मोहिलारी एक आतंकवादी (बोडो उग्रवादी) है जिसने 1992 में एक बस में विस्फोट किया था और 43 लोगों के परखच्चे उड़ गये थे ,उसका संगठन बोड़ो लिबरेशन टाईगर फ्रंट ,लिट्टे की तरह ही था , बाद में उसने राजनैतिक पार्टी बनाई और इस बार भाजपा ने उसे अपनी गोदी में बिठा लिया असम गण परिषद भारत का विभाजन करके आसाम को अलग देश बनाने के उद्देश्य से ही बना एक उग्रवादी छापामार संगठन है और भाजपा ने इससे भी असम के चुनाव में गठबंधन किया भाजपा ने नागालैंड में नैशनल सोशल काऊंसिल आफ

नागालैंड ( NSCN-IM) से समझौता किया जिसके सर पर तमाम भारतीय सैनिकों की हत्या का आरोप है,और यह संगठन इसे स्विकार भी करता है।

काश्मीर में पीडीपी घोषित रूप से आतंकवादियों की समर्थक पार्टी के रूप में जानी जाती है और भाजपा के सिद्धांतों की प्रबल विरोधी है ,भाजपा ने वहाँ भी गठबंधन कर लिया।

भारतीय जनता पार्टी पंजाब में संविधान को जलाने वाले और अलग देश खालिस्तान का समर्थन कर चुके प्रकाश सिंह बादल की अकाली दल से गठबंधन करती है,कहने का तात्पर्य यह है कि भाजपा सीना ठोक कर देश विरोधी ताकतों के साथ सत्ता के लिए समझौता करती है और पार्टी तथा उसके प्रवक्ता उसे सही और उचित बता कर अपने समर्थकों को संतुष्ट कर देते
हैं।

Leave a Reply