Saturday, July 27, 2024
BreakingUncategorized

जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मुम्बई के गैंगस्टर अरुण गवली ने गांधीजी पर आधारित परीक्षा मैं किया टॉप

अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली ने महात्मा गांधी जागरूकता परीक्षा में टॉप किया है। गवली ने 80 में से 74 सवालों के सही जवाब दिए हैं। गवली फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। सहयोग ट्रस्ट के ट्रस्टी रवींद्र भूसरि ने कहा, ‘गवली ने प्रश्नपत्र के 80 में 74 सवालों के सही जवाब दिए। हमें खुशी है कि उसने जेल में गांधीवाद के सिद्धांतों को आत्मसात करने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं।’

दरअसल, नागपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली ने महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। अरुण गवली ने गांधीवाद पर हुई परीक्षा में 80 में से 74 सवालों का सही जवाब दिया और परीक्षा में टॉप कर गया।

सहयोग ट्रस्ट के ट्रस्टी रवींद्र भूसरि ने बताया कि नागपुर सेंट्रल जेल में 1 अक्टूबर, 2017 को गांधीवाद से जुड़ी परीक्षा हुई थी, जिसमें कुल 160 कैदियों ने भाग लिया था। इसमें 12 कैदी मृत्युदंड की सजा काट रहे हैं, जबकि कई उम्रकैद और अन्य मामलों में जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया ‘अरुण गवली ने बाकी उम्मीदवारों को बम्बई सर्वोदय मंडल (बीएसएम), मुंबई से बेहतरीन अध्ययन सामग्री और अन्य साहित्य भेजा जाता देखकर इस परीक्षा में भाग लेने की इच्छा जाहिर की थी। उसने गांधीवाद से जुड़े कुल 80 सवालों में से 74 सवालों के सही जवाब दिए हैं। हमें खुशी है कि उसने जेल में गांधीवाद के सिद्धांतों को आत्मसात करने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं।’
शिवसेना विधायक की हत्या के जुर्म में काट रहा उम्रकैद की सजा

बता दें कि अरुण गवली को शिवसेना विधायक कमलाकर जमसेंदेवर की हत्या के जुर्म में साल 2012 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। गवली पर हत्या और मकोका समेत कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। मुंबई में उसके डॉन वाले रुतबे का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद बाल ठाकरे ने उसे भारत के दाऊद इब्राहिम की उपाधि दी थी। बाल ठाकरे ने कहा था ‘अगर पाकिस्तान के पास दाऊद है, तो हमारे पास गवली है।’

गवली के ऊपर बन चुकी है फिल्म

अरुण गवली को लोग ‘डैडी’ के नाम से भी जानते हैं। उसके ऊपर ‘डैडी’ नाम की एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसका निर्देशन असीम अहलूवालिया ने किया था। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल ने गवली का किरदार निभाया था।

Leave a Reply