Saturday, July 27, 2024
Breaking

समाधि लेने के बाद युवक बन गया युवती, देखिये ये आजीबो गरीब किस्सा।

  • राजस्थान- बीस साल का युवक भीखाराम जल समाधि लेने कुएं में कूदा, बाहर निकल कर बन गया लड़की।
  • राजस्थान के पाली जिले के रोहट पंचायत समिति के राजपुरा गांव के एक युवक भीखाराम ने पानी में कूदने ले बाद लड़की बनने का दावा किया हैं। गांव की महिलाओं का दावा है कि उन्होंने जांच की थी और वह लड़की है।
  • इस घटना के पश्चात उसके घर के बाहर पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है। अचानक लड़की बना युवक भीखाराम अब स्वयं को साध्वी माया बता रहा है।

आखिर क्या हैं पूरा मामला? जाने

  • राजपुरा निवासी भीखाराम पुत्र वेलाराम 5 साल से बेंगलुरु में नॉकरी करता हैं। इसी 16 सितंबर को भीखाराम बेंगलुरु से गांव आया था। इसी दिन भीखाराम ने परिवारजनों और दोस्तों को जलसमाधि लेने का मैसेज छोड़ा और ग़ायब हो गया।
  • भीखाराम का दावा हैं कि घर से गायब होने के बाद वह कुएं में कूद गया था, जब होश आया तो स्वयं को कुएं के बाहर पाया और उस समय तक वह पूरी तरह से लड़की बन चुका था।
  • इसके बाद उसने परिजनों से घर की महिलाओं के कपड़े मांगे और पहन लिए। घर लौटकर उसने परिजनों से कहा कि अब उसका नाम साध्वी माया है। ईश्वर के आदेश से अब वह एक लड़की के रूप में जीवन यापन करेगी।
  • दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आ रहें हैं और साध्वी माया की पूजा कर रहें हैं।
  • इस घटनाक्रम के बाद भीखाराम ने कुएं के निकट मिट्‌टी का शिवलिंग बना कर पूजा शुरू कर दी। अब उसे देखने को बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि संभवतया हार्मोनल असंतुल के कारण उसके शरीर में परिवर्तन आया और शर्म के कारण वह परिजनों को नहीं बता पाया।
  • मीडिया का कहना हैं कि हो सकता हैं, उसने बेंगलुरु में रहते वक्त अपना लिंग परिवर्तन भी करवा लिया हो, अभी तक इस मामले में किसी ने सही पुष्टि नहीं की हैं।

Leave a Reply