यूपी में हुई विवेक तिवारी की मृत्यु पर केजरीवाल का शर्मनाक बयान, घटना को धर्म से जोड़ा

हाल ही में पुलिस कांस्टेबल द्वारा गोली मारकर एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने धर्म की राजनीति शुरू कर दी है।

विवेक तिवारी की हत्या के बाद उन्होंने अपने ट्वीट में इस घटना को धर्म से जोड़कर और बीजेपी को हिन्दू हितेषी पार्टी बताकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि-

विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं?

अपनी आँखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का क़त्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।

देखिये उनका ये ट्वीट

उनके इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें छोटी सोच वाले आदमी कहा,इस पर केजरीवाल ने फिर से पलटवार करते हुए कहा कि-

एक बेगुनाह हिन्दू को दिनदहाड़े गोली मार दी। उनके हत्यारे से थाने में बिठा कर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स करवाते हो। आपका मंत्री उनको अपराधी घोषित करता है। उनके लिए जब हम न्याय माँगते हैं तो भाजपा वाले कहते हैं हमारी औछी सोच है?

देखिये ये ट्वीट

बस इतना ही नही उन्होंने उन्नाव रेप केस को भी हिन्दू धर्म से जोड़कर बीजेपी को नीचा दिखाने की कोशिश की। केरजीवाल ने कहा कि-

बिलकुल। जिस लड़की का भाजपा विधायक सेंगर ने बलात्कार किया, वो भी हिंदू थी।

अब तो अपनी आँखों से पट्टी हटाओ। भाजपा हिंदुओं का मर्डर करती है, हिंदुओं की बेटियों से बलात्कार करती है, फिर भाजपा हिंदुओं की हितैषी कैसे हो सकती है?

देखिये उनका ये ट्वीट

जब केजरीवाल के इस बयान के बारे में मृतक विवेक तिवारी की पत्नी से यह पूछा गया कि केजरीवाल के इस बयान पर आपकी क्या राय है तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल इस पर धर्म की राजनीति ना करे

देखिये ये वीडियो

अपने आप को जातिवाद ओर धर्म की राजनीति से ऊपर रखने वाले राजनेता जब ऐसे बयान देते है तो देश की राजनीति का स्तर गिरा देते है।

One thought on “यूपी में हुई विवेक तिवारी की मृत्यु पर केजरीवाल का शर्मनाक बयान, घटना को धर्म से जोड़ा

  • 02/11/2018 at 6:25 AM
    Permalink

    Way cool! Einige sehr extrem gültige Punkte! Ich schätze Sie Penning
    Diese Zuschhreibung und auch die Rest der Webeite sehr wirklich gut.

    Reply

Leave a Reply