Saturday, July 27, 2024
Politics

आप मध्यप्रदेश ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव और बिजली की खुली लूट पर की तल्ख टिप्पणी

क्या एमबी पॉवर से सरकार के गैरकानूनी करार का सवाल उठाएंगे अजय सिंह: आलोक अग्रवाल

भोपाल, 28 जून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से पूछा है कि क्या वे यह प्रश्न उठाएंगे कि 5 जनवरी 2011 को शिवराज सरकार ने एमबी पॉवर से गैरकानूनी समझौता किया और जिससे जनता के 585 करोड़ रुपए लूटे गए? क्या वह यह समझौता रद्द कर दोषियों को जेल भेजने की मांग करेंगे? उन्होंने कहा कि वैसे संभवत: उन्हें जानकारी होगी कि एमबी पॉवर कंपनी कमलनाथ जी की बहन नीतू पुरी की है। श्री अग्रवाल ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ महज दो दिनों के लिए रस्मी विधानसभा सत्र बुलाकर लोकतंत्र का गलाघोंट रही है, वहीं कांग्रेस भी बीते 15 सालों में विधानसभा के भीतर मुद्दों पर भाजपा को घेरने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि असल में कांग्रेस और भाजपा के बीच नूराकुश्ती ही चल रही है और दोनों पार्टियां समझती हैं कि वे जनता को लंबे समय तक भ्रम में डाले रखेंगी। लेकिन ऐसा है नहीं। जनता अब इन दोनों पार्टियों की हकीकत को समझ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।

Leave a Reply