Saturday, July 27, 2024
BreakingPoliticsप्रदेश

तब प्रो. सभरवाल हत्याकांड में आरोपी बनाए गए थे और अब भाजपा खेल संयोजक रहते इन नेता ने सरेआम दिखाया हर्ष फायरिंग का ‘खेल’

चित्र में सरेआम भीड़ की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग का खेल दिखाते नजर आ रहे, ये भाजपा नेता विशाल राजोरिया हैं। इसके पहले ये 2006 में सुर्खियों में आए थे, तब ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी थे। इस दौरान 2006 में माधव कॉलेज के प्रोफेसर सभरवाल हत्याकांड में देवासगेट पुलिस ने इन्हे भी हत्या सहित अन्य संगीन धाराओं में आरोपी बनाया था। इस आरोप में करीब 3-4 साल इन्हें भी जेल में रहना पड़ा था।

हालांकि 2011 में नागपुर की अदालत में इन सहित प्रो सभरवाल हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया था। तब इस आरोप से बरी करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन दल्वी ने पाया था कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रहे। वर्तमान में यही विशाल राजोरिया अब भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। जिस पर 2018 में अब ये सरेआम हर्ष फायरिंग किए जाने को लेकर सुर्खियों में हैं।

भाजपा कार्यालय के बाहर किए तीन हर्ष फायर

गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा ने बुधवार को पंडित विवेक जोशी को उज्जैन नगर अध्यक्ष बनाए जाने के आदेश जारी किए। जिस पर उन्होंने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इसके पहले उत्सुक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रैली भी निकाली। जिस पर इसी उत्साह में फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय के सामने बंदूक से तीन राउंड हर्ष फायर किए। जिस दौरान उन्होंने सरेआम हर्ष फायर किए, तब उनके आस-पास भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ थी।

क्या ये लॉ-एन-आर्डर को खुला चैलेंज ?

प्रदेश में भाजपा की सरकार को 15 साल होने आए हैं। इस दौरान प्रदेश व जिले में कईं अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी हटाए और बैठाए गए लेकिन कभी ये जानकारी नहीं आई कि पदभार ग्रहण करते समय रैली व सभा में हर्ष फायरिंग की गई। कानून के जानकार इस घटना को प्रशासन व पुलिस के लॉ-एन-आर्डर को खुला चैलेंज बता रहे हैं। गौरतलब है कि समय-समय पर सार्वजनिक स्थान पर हर्ष फायरिंग को लेकर कलेक्टर की ओर से धारा 144 भी घोषित की जाती रही हैं। वर्तमान में ये धारा प्रभावशील है या फिर नहीं इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी।

इनका कहना-

हर्ष फायर किए हैं लेकिन वह एयरगन से किए गए हैं।

-विशाल राजोरिया, प्रदेश संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ (जिन पर हर्ष फायरिंग के आरोप हैं)

सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग पर रोक है। फायरिंग के संबंध में जानकारी सामने आई है। इस संबंध में माधवनगर पुलिस को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमोद सोनकर, एएसपी क्राइम

यह कोई हर्ष का समय नहीं हैं। खुशी का समय नहीं हैं और अगर इस प्रकार का हर्ष किसी ने किया है तो वह गलत हैं।

-पारस जैन, ऊर्जा मंत्री (जैसा की उन्होंने मीडिया से कहा

Leave a Reply