Saturday, July 27, 2024
Politicsप्रदेश

आप पार्टी के बाद अजित जोगी ने स्टाम्प पेपर पर मेनिफेस्टो जारी करा आलोक अग्रवाल ने कहा बदलाओ की शुरुवात

भोपाल, 11 नवंबर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने अजित जोगी के शपथ पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी देश की राजनीति में बदलाव करने आई है। शपथ पत्र के जरिये इसकी शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्रों के जरिये राजनीतिक दल तमाम लोक लुभावन वादे करते हैं और उन्हें पूरा करने की बाध्यता न होने के कारण भूल जाते हैं। हमने शपथ पत्र के जरिये जनता से वादे करने की शुरुआत की थी, जिसे छत्तीसगढ़ में अजित जोगी ने अपनाया है। आम आदमी पार्टी इसका स्वागत करती है।

गौरतलब है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ , बहुजन समाज पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजीत जोगी ने अपना घोषणा पत्र (शपथ पत्र) स्टांप पेपर पर प्रस्तुत किया। इसके पहले आप के मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार आलोक अग्रवाल ने स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र प्रस्तुत किया था।

आलोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को भी इस राह पर चलते हुए एक स्वस्थ पहल करनी चाहिए। यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक जरुरी कदम है। जनता के पास अपने नेताओं के वादों का हिसाब करने का कानूनी प्रावधान भी होना चाहिए। अगर हम सच्ची और ईमानदार राजनीति करते हैं तो इससे परहेज नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply