Thursday, October 24, 2024
Politicsप्रदेश

5 राज्यों में एक महीने में अमित शाह ने 70, राहुल ने 60 और मोदी ने 24 रैलियां कीं

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दूसरे दिन औसतन दो जनसभा कर रहे हैं। 5 राज्यों में एक महीने में अमित शाह ने करीब 70 रैली और 20 रोड शो किए हैं, जबकि राहुल गांधी ने 60 जनसभाएं और 10 रोड शो किए हैं। वहीं, मोदी ने करीब 24 जनसभाएं और 2 रोड शो किए हैं।

भाजपा की ओर से चुनावी राज्यों में शाह, मोदी के अलावा शिवराज सिंह, रमन सिंह, वसुंधरा राजे, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी बड़े स्टार प्रचारक रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के अलावा राजस्थान में सचिन पायलट, अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया बड़े स्टार प्रचारक हैं। साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू, नगमा, राज बब्बर, अारपीएन सिंह और मनमोहन सिंह भी जनसभाएं कर रहे हैं।

पांच चुनावी राज्यों में से तीन में वोटिंग खत्म हो गई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के सभी बड़े नेता अब राजस्थान और तेलंगाना में जमा हो गए हैं। इन दो राज्यों में 7 दिसंबर को मतदान होगा। इसके बाद 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

प्रमुख नेताओं की बात करें तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक नवंबर से ही इन 5 राज्यों में कैंपेन कर रहे हैं। वे रोजाना औसतन तीन से चार रैली और एक रोड शो कर रहे हैं।

Also read –

खूबसूरत लड़की को गोद में उठाए नजर आया यह अभिनेता, तस्वीरें हो रही है वायरल

मध्यप्रदेश:

शिवराज ने अकेले कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से ज्यादा रैलियां कीं सीएम शिवराज सिंह ने एक महीने में 158 जनसभाएं और 20 से ज्यादा रोड शो किए। आखिरी 10 दिनों में तो शिवराज ने एक दिन में 5 से 12 सभाएं तक कीं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 23 सभाएं, 6 रोड शो किए। मोदी ने 10 और योगी ने 20 जनसभाएं कीं। कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करीब 90 जनसभाएं और 15 रोड-शो किए। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने 58 जनसभाएं कीं। राहुल गांधी ने 21 जनसभाएं और 5 रोड शो किए।

राजस्थान:

वसुंधरा राजे रोजाना 3 से 4 और सचिन पायलट 4 से 6 जनसभाएं कर रहे राज्य में चुनाव प्रचार चरम पर है। भाजपा की ओर से सीएम वसुंधरा राजे रोजाना औसतन 3 से 4 रैलियां कर रही हैं। अमित शाह लगातार रोड शो और 3 से 4 जनसभाएं कर रहे हैं।

मोदी अब तक 6 रैली कर चुके हैं। सीएम योगी भी 8 से ज्यादा रैली कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी करीब 10 जनसभाएं हुई हैं। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट रोजाना 4 से 6 और अशोक गहलोत 3 से 4 जनसभाएं कर रहे हैं।

Also read –

महिलाओं की इज्जत करना कोई सलमान खान से सीखें, तस्वीरें देख आप भी यह मानेंगे

छत्तीसगढ़:

रमन सिंह ने 90 सीटों के लिए 70 और राहुल गांधी ने 20 जनसभाएं की राज्य में पहले चरण में 12 और दूसरे में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। आखिरी 20 दिनों में भाजपा की ओर से सीएम रमन सिंह ने करीब 70 रैली कीं।

मोदी ने 4, अमित शाह ने 17 रैली और 3 रोड शो, योगी ने 24, राजनाथ सिंह ने 14, स्मृति ईरानी ने 20, रघुवर दास और मनोज तिवारी ने 7-7 सभाएं की थीं।

राहुल गांधी ने करीब 20 जनसभाओं के जरिए राज्य की 90 में से 60 सीटों को कवर किया। सिद्धू, नगमा, आरपीएन सिंह और टीएस सिंहदेव भी स्टार प्रचारक रहे।

तेलंगाना:

सोनिया गांधी ने इस चुनाव में एकमात्र रैली यहीं पर की, मोदी ने 4
राज्य में भाजपा की ओर से अमित शाह ने 12 रैली और 4 रोड-शो, मोदी ने 4 रैली की हैं।

राजनाथ ने 4, मुरलीधर राव ने 8, पुरंदेश्वरी देवी ने 4 सभाएं की हैं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने पिछले 4 दिन में 8 रैलियां की हैं। सोनिया गांधी ने एकमात्र रैली यहीं पर की है।

कांग्रेस नेता और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री विजयशांति ने अब तक अकेले 25 से ज्यादा सभा और रोड शो की हैं। वहीं, टीआरएस प्रमुख राज्य में अब तक 30 जनसभाएं कर चुके हैं।

मिजोरम:

राज्य में बुधवार को वोटिंग खत्म हो गई। राज्य की 40 सीटों के लिए पीएम मोदी ने एक रोड शो और एक रैली, राहुल गांधी और अमित शाह ने 2 जनसभाएं कीं। राज्य में भाजपा के स्टार प्रचारक हेमंत बिस्व सरमा और किरन रिजिजू रहे।

Also read –

मलाइका अरोरा की ये तस्वीरें देख कर तो आप भी दंग रह जाएंगे।

Here are some interesting facts about orgasm in girls. Every boy should know this

One thought on “5 राज्यों में एक महीने में अमित शाह ने 70, राहुल ने 60 और मोदी ने 24 रैलियां कीं

Leave a Reply